हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी फिर चर्चा में, Viral तस्वीरों से सामने आया राज
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी एक बार फिर चर्चा में हैं।
नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, कुछ और है। दरअसल, राजधानी दिल्ली के मशूहर मैडम तुसाद म्यूजियम में अब एक्ट्रेस सनी लियोनी का मोम का पुतला भी लगाया जाएगा।
इसकी पुष्टि उनकी तस्वीरों से हो रही है, जो सोशल मीडिया में वायरल है। इस साल के अंत में सनी लियोनी के मोम के पुतले का लोकार्पण होगा। खुद सनी लियोनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
इससे पहले इस म्यूजियम में कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर आदि सितारों के पुतले लगाए गए हैं।
लंदन से सनी लियोनी के मापन के लिए विशेषज्ञों का एक दल मुंबई आया था। इस दल ने 200 से ज्यादा बार सनी का विशेष मापन किया, ताकि उनके शरीर जैसा ही पुतला तैयार किया जा सके।
वहीं, सनी ने टि्वटर पर ये जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि मैडम तुसाद म्यूजियम की आभारी हूं कि उन्होंने ये फैसला लिया। मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं। मेरा मोम का पुतला होना पूरे तरीके से आनंदित करने वाला है।
यह भी कहा सनी लियोनी ने
मापन के दौरान यह पहला अनुभव रहा जब मैंने इतनी लंबी सिटिंग की। मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिसने इसे एक अनूठा और यादगार अनुभव दिया। मैं अब पुतले के रूप में दुख को देखने के लिए उत्सुक हूं। इसका मुझे इंतजार है।
सनी लियोनी का असली नाम नाम करनजीत कौर वोहरा है। बॉलिवुड में आने से पहले सनी पॉर्न की दुनिया में व्यस्त थीं। हालांकि सनी का पहले ऐसा कोई इरादा नहीं था और वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थीं।
15 साल की थीं सनी, जब उन्होंने अपनी पहली नौकरी शुरू की। वह जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की। वह जर्मन बेकरी में अपनी पहली नौकरी की।