TV Actress Deepika Singh: अभिनेत्री दीपिका ने किया सीएम मुख्यमंत्री केजरीवाल का शुक्रिया
टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुकी हैं। दीपिका ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
नई दिल्ली़, जागारण संवाददाता। टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुकी हैं। दीपिका ने बृहस्पतिवार को ये जानकारी ट्विटर पर दी। इसके साथ ही दीपिका ने मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल का शुक्रिया अदा भी किया है। दीपिका ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी मां के लिए दुआ करने वालों का दिल से शुक्रिया। मेरी मां अब घर लौट चुकी हैं और वे सुरक्षित हैं। इस वक्त में जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया मैं उनकी आभारी रहूंगी। दिल से शुक्रिया।'
इस ट्वीट में दीपिका ने केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी टैग किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिल्ली सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। दीपिका सिंह गोयल ने कुछ दिन पहले अपनी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने केजरीवाल से अपनी मां के लिए अस्पताल में बेड की व्यवस्था करवाने की अपील की थी।