शरजील इमाम के खिलाफ होगी कार्रवाई, भड़काऊ भाषण मामले में दायर आरोप पत्र पर 27 को संज्ञान लेगा कोर्ट
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक मुस्लिम समुदाय को भड़काने की साजिश रचने के आरोपित शरजील इमाम के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक मुस्लिम समुदाय को भड़काने की साजिश रचने के आरोपित शरजील इमाम के खिलाफ पुलिस ने राजद्रोह के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। पटियाला हाउस की एक अदालत में दायर किए गए आरोप पत्र पर अदालत 27 जुलाई को संज्ञान ले सकती है। क्राइम ब्रांच की तरफ से दाखिल आरोप पत्र में कहा गया कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शरजील ने एक मुस्लिम समुदाय को भड़काया था।
असम को भारत से अलग करेन की साजिश के संबंध में वीडियो हुआ था वायरल
इसके अलावा असम को भारत से भारत से अलग करने की साजिश के संबंध में शरजील का एक वीडियो भी काफी चर्चित रहा था। इसके अलावा उसने खुद को दिल्ली के शाहीनबाग के रास्ते बंद करने वाले प्रदर्शन का मुख्य आयोजक बताया था। स्पेशल सेल ने शरजील इमाम को विगत 28 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल असम की एक जेल में बंद है और कोरोना से संक्रमित है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ यह कार्रवाई यूएपीए एक्ट के तहत की है। क्राइम ब्रांच की जांच में यह बात सामने आई कि शरजील इमाम ने ही मस्जिदों के आसपास भड़काऊ बातों से भरे पोस्टर बंटवाए थे। इस बात की पुख्ता जानकारी तब सामने आई जब यही पोस्टर शरजील इमाम के लैपटॉप से भी बरामद हुआ।