विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi University: लॉ के एग्जाम रिजल्ट में लापरवाही, कई छात्रों को दिया जीरो; ABVP के साथ प्रदर्शन कर रहे छात्र

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Wed, 09 Nov 2022 02:07 PM (IST)

परिक्षा परिणाम का आरोप लगाकर ABVP के साथ प्रदर्शन कर रहे छात्र।
परिक्षा परिणाम का आरोप लगाकर ABVP के साथ प्रदर्शन कर रहे छात्र।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि करीब 400 छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन में घोर लापरवाही पाई गई है। आरोप है कि कई छात्रों को 00 अंक देकर कर फेल कर दिया गया है।

छात्रों की मांग है कि अतिशीघ्र मूल्यांकन में गलती को सुधार कर छात्रों का फिर से परीक्षा परिणाम जारी किया जाए, जिससे छात्र अपनी आगे की कक्षा में दाखिला लेकर पढ़ाई शुरू कर सकें। डीयू ने करीब एक महीने पहले इस मामले में समिति (कमेटी) गठित की है। लेकिन अभी तक मूल्यांकन में कोई सुधान नहीं हो पाया है। जिससे छात्रों में नाराजगी है और इसी कोर लेकर वो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।