Move to Jagran APP

'आप' की जन अधिकार रैलीः केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा भी रैली स्थल पर पहुंचे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 10:34 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:32 AM (IST)
'आप' की जन अधिकार रैलीः केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत ने भाजपा पर जमकर बोला हमला
'आप' की जन अधिकार रैलीः केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

नई दिल्ली/नोएडा (जेएनएन)। वर्ष, 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (AAP) अब उत्तर प्रदेश में भी अपने पैर पसारना चाहती है। इसी के मद्देनजर AAP के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने 29 अगस्त से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन अधिकार पदयात्रा की थी। शनिवार को पदयात्रा के समापन पर दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-46 स्थित कॉमर्शियल ग्राउंड में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की जन अधिकार रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा शामिल हुए।

loksabha election banner

जनता झूठ बोलने वालों को जवाब देगीः यशवंत सिन्हा
कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने जहां कुछ नेताओं पर झूठ बोलकर राजनीति बदलने का आरोप लगाया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश की राजनीति बदल रही है। यह बदलाव कुछ नेताओं के झूठ बोलने की आदत की वजह से आया है। भारत की जनता सब जानती है, वह झूठ बोलने वालों को जल्द जवाब देगी।

...तो हां, मैं बागी हूं: शत्रुघ्न सिन्हा
वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को पूरी तरह से फेल बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि, 'मैं मन की बात नहीं, दिल की बात करता हूं। मैं भाजपा में रहकर भी जनहित की बात करता हूं। अच्छे दिनों का ठेका फेल हो गया है। जनता की बात करना और सच बोलना अगर बगावत है तो हां मैं बागी हूं।'

यूपी को चार राज्यों में विभाजित किया जाएः केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश बदलाव चाहता है। दिल्ली में शिक्षा में सुधार हो सकता है तो प्रधानमंत्री देश की शिक्षा में सही सुधार क्यों नहीं कर सकते। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री बताएं कि देश में कितने क्लीनिक खोले गए हैं। इसके साथ ही जनता को यह भी बताएं कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1600 करोड़ रुपये में क्यों खरीदा। हम यूपी की जनता की मांगों का समर्थन करते हैं कि प्रदेश को विभाजित कर चार राज्य बना दिए जाएं। 

महिला कार्यकर्ता ने किया हंगामा
आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में उस स्थिति बिगड़ गई जब जब सेक्टर-46 स्थित कामर्शियल ग्राउंड में आयोजित इस रैली के दौरान 'आप' की एक महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह से नहीं मिलने देने पर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का नाम लता मल्होत्रा है और वो संजय सिंह से नहीं मिल पाई तो रैली के दौरान ही भड़क गईं। 

केजरीवाल का हुआ जोरदार स्वागत
बता दें कि रैली मेें पहुंचते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया गया। केजरीवाल ने यहां जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि चार साल के बाद मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी ने ज्यादा काम किया या आम आदमी पार्टी ने, उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर केजरीवाल 1000 क्लीनिक बना सकता है तो प्रधानमंत्री जी पूरे देश में ऐसा कर सकते थे। लेकिन उन्होंने पिछले तीन सालों में हमें ये करने से रोका है।

यूपी में केजरीवाल की पहली रैली
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर तो लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है, लेकिन यूपी के नोएडा में उनकी यह पहली रैली है। आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा भी रैली स्थल पर पहुंचे। 

केंद्र पर बरसे संजय
रैली में पहुंचे यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। संजय सिंह ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई से परेशान है, रुपये की कीमत लगातार गिर रही है, राफेल और नोटबंदी के घोटाले में डूबी हुई मोदी सरकार के खिलाफ ये आवाज है आम आदमी की, आम आदमी पार्टी की जिसको आज नोएडा से सब मिलकर बुलंद करेंगे।

राज्य सरकार पर हमला
नोएडा महानगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष केपी सिंह ने रैली के दौरान कहा कि यूपी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और किसानों की समस्या को लेकर सरकार कुछ नहीं कर रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी और जनता की लड़ाई लड़ेगी। सूबे की सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि- 'अगर जनता की सुनवाई नहीं हुई तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.