गाजीपुर हादसे में दिल्ली सरकार की भूमिका नहीं, 'आप' ने मनोज तिवारी को घेरा
'आप' के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को नगर निगमों में जिम्मेदारी की याद दिलाई। पार्षदों ने कहा कि दिल्ली में भूमि का अधिकार केंद्र शासित डीडीए के पास है।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर हादसे के लिए निगम में सत्तासीन भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नॉर्थ एवेन्यू स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
'आप' के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को नगर निगमों में जिम्मेदारी की याद दिलाई। प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और कुछ देर तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया।
पार्षदों ने कहा कि दिल्ली में भूमि का अधिकार केंद्र शासित डीडीए के पास है। डीडीए ही नई लैंडफिल साइट के लिए निगम को जमीन देगा। दिल्ली सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
यह भी पढ़ें: 2 माहीने तक गाजीपुर लैंडफिल साइट पर ही डलेगा कूड़ा, लोगों को मिली राहत
यह भी पढ़ें: 'छह महीने में गाजीपुर से हट जाएगा कूड़े का पहाड़, निकाल लिया गया है समाधान'