विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Singh: जेल में ही मनेगी संजय सिंह की दिवाली, दिल्ली की अदालत ने 24 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 10 Nov 2023 02:51 PM (GMT+05:30)

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ी दिया है। साथ ...और पढ़ें

AAP नेता संजय सिंह की कम नहीं हो रही मुश्किलें।
AAP नेता संजय सिंह की कम नहीं हो रही मुश्किलें।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ी दिया है। साथ ही अदालत में पेश कर वक्त उनके वकील ने विकास कार्य के फंड के लिए हस्ताक्षर संबंधित दो सहमति पत्र दाखिल किया था, जिसके लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है।

वहीं, दूसरी ओर मानहानि मामले में पंजाब से प्रोडक्शन वारंट को भी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जिस पर कोर्ट ने संजय सिंह को पंजाब के अमृतसर की अदालत में पेश करने की भी इजाजत दे दी है।

आप नेता ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद आप के राज्यसभा सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आप नेता ने याचिका में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। बता दें कि ईडी ने बीते महीने 4 अक्टूबर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें: 'लोगों की प्रार्थना शायद भगवान ने सुन ली...' सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा; दिल्ली में प्रदूषण पर अब 21 नवंबर को सुनवाई