Move to Jagran APP

भाजपा ने भी माना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उसके नेता कर रहे घोटाला : आप

Delhi Politics News उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जमथरा माझा इलाके को ग्रीन बेल्ट घोषित किया है। वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। यह प्रभु श्रीराम के मंदिर के एक किलोमीटर के आसपास का इलाका है।

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 09:24 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 09:24 PM (IST)
भाजपा ने भी माना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उसके नेता कर रहे घोटाला : आप
Delhi Politics News: उस ग्रीन बेल्ट में जमीन खरीदकर अवैध रूप से कालोनियां बनाई जा रही हैं।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि एक साल से अधिक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब भाजपा ने भी माना है कि प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण में उनकी पार्टी के नेता हजारों करोड़ रुपये का घोटाला कर रहे हैं।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 24 जून, 2021 को जो पत्र अयोध्या में भाजपा नेताओं द्वारा घोटाले करने के बारे में अयोध्या के कोतवाली थाने में प्राथमिकी के लिए दिया था, उन्हीं लोगों के खिलाफ अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने 31 जुलाई, 2022 को पत्र लिखा है।

इस पत्र में भी पुराने आरोप दोहराए गए हैं।उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जमथरा माझा इलाके को ग्रीन बेल्ट घोषित किया है। वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता। यह प्रभु श्रीराम के मंदिर के एक किलोमीटर के आसपास का इलाका है। उस ग्रीन बेल्ट में जमीन खरीदकर अवैध रूप से कालोनियां बनाई जा रही हैं।

इस बात पर हंगामा करने और एक साल से अधिक समय तक लड़ाई लड़ने के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण ने भी घोटाले की बात को स्वीकार करते हुए इस संबंध में 40 लोगों की सूची जारी की है। सूची में अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग एवं कालोनियों का निर्माण कर हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने वालों के नाम दर्ज हैं। इसमें पहला नाम भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का है।

दूसरा नाम अयोध्या के नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता का है। सूची में भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, सुल्तान अंसारी, नन्हे मियां, बन्ने खान आदि का नाम भी शामिल है। संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी की मांग है कि जिन नेताओं ने अवैध निर्माण कराया है, उन निर्माणों पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.