Move to Jagran APP

Delhi News: संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- MCD चुनावों के बाद विधानसभा उपचुनाव से भी भाग रहे हैं भाजपा नेता

आप नेता ने कहा कि भाजपा केजरीवाल सरकार के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है। सिंह ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में विधानसभा के उप चुनाव की घोषणा हुई है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 10:11 PM (IST)
Delhi News: संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप, कहा- MCD चुनावों के बाद विधानसभा उपचुनाव से भी भाग रहे हैं भाजपा नेता
राजेंद्र नगर विधानसभा से दुर्गेश पाठक होंगे आप के उम्मीदवार।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी। इसके बाद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनावों के बाद भाजपा नेता विधानसभा उपचुनाव से भी भाग रहे हैं। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा दोनों चुनाव से भाग गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा केजरीवाल के काम से डर गई

आप नेता ने कहा कि भाजपा केजरीवाल सरकार के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है। सिंह ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में विधानसभा के उप चुनाव की घोषणा हुई है। जितने भी भाजपा के सूरमा जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है। इनमें एक भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे बग्गा हैं। आप नेता ने कहा कि कि मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि सुबह से लेकर रात में सोते समय तक खाली आप दिन-रात बोलने का काम करते हैं। इसके अलावा फर्जी और निराधार आरोप लगाने का काम करते हैं। अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं।

भागिए नहीं लड़िए चुनाव 

दिल्ली में आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार हैं। आप आइए और उनका सामना कीजिए। आप भाजपा दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं और दूसरी तरफ आप का नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, आइए चुनाव लड़िये। संजय सिंह ने कहा कि मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह चुनौती देता हूं कि आप भागिए नहीं आइए राजेंद्र नगर से चुनाव लड़िए। वहां पर चुनाव लड़के दिखाइए। यह लोग दिन रात खाली आरोप लगाकर भागने का काम करते हैं। यह काम ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.