Move to Jagran APP

वर्ष 2022 में तीनों नगर निगमों से बेदखल होगी भारतीय जनता पार्टी : दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा है कि उनकी पार्टी द्वारा आयोजित मोहल्ला सभाओं में आए लोगों का कहना था कि उन्होंने मन बना लिया है कि जैसे कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था उसी तरह से भाजपा को भी एमसीडी (नगर निगमों) की सत्ता से बाहर कर देंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:47 AM (IST)
वर्ष 2022 में तीनों नगर निगमों से बेदखल होगी भारतीय जनता पार्टी : दुर्गेश पाठक
AAP ने शुक्रवार को 45 विधानसभाओं में 200 मोहल्ला सभाएं कीं।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Municipal Corporation of Delhi Election 2022: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi party) का मानना है कि राज्य की जनता ने भ्रष्टाचार में डूबी भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली  नगर निगम की सत्ता से बाहर करके ईमानदार लोगों की पार्टी AAP को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। इस बाबत आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने कहा है कि उनकी पार्टी द्वारा आयोजित मोहल्ला सभाओं में आए लोगों का कहना था कि उन्होंने मन बना लिया है कि जिस तरह से दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका था, उसी तरह से भाजपा को भी एमसीडी (नगर निगमों) की सत्ता से बाहर कर देंगे।

loksabha election banner

दुर्गेश पाठक ने बताया  कि दिल्ली के लोगों का कहना है कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार आने से दिल्ली सरकार और एमसीडी की सरकार मिलकर दिल्ली की जनता के हित में और विकास के लिए काम करेगी। आप ने शुक्रवार को 45 विधानसभाओं में 200 मोहल्ला सभाएं कीं। इन मोहल्ला सभाओं में आप के स्थानीय विधायक, संगठन के पदाधिकारी और आप के स्थानीय निगम पार्षद, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि शुक्रवार को हुई 200 मोहल्ला सभाओं में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया। मोहल्ला सेभाओं में मिल रहे जनता के रुझान से असप नेता खुश हैं। उनका कहना है कि भविष्य में इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। 

बता दें कि अगले साल दिल्ली की तीनों नगर निगमों (दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम) का चुनाव होना है। तीनों नगर निगमों में पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.