Move to Jagran APP

AAP ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री किए नियुक्त

आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी संगठन के पुनर्गठन प्रक्रिया के दूसरे चरण में विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की घोषणा कर दी।

By Edited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 01:31 PM (IST)
AAP ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री किए नियुक्त
AAP ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और संगठन मंत्री किए नियुक्त

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी संगठन के पुनर्गठन प्रक्रिया के दूसरे चरण में विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की घोषणा की। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि पुनर्गठन प्रक्रिया के दूसरे चरण में दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को नियुक्त किया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान और कोरोना संकट के समय जिन कार्यकर्ताओं ने अच्छी भूमिका निभाई थी। उनको संगठन में महत्व दिया गया है।

loksabha election banner

AAP दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि एक सप्ताह पहले दिल्ली में पार्टी संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पार्टी ने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करने के दौरान तय किया था कि विधानसभा चुनाव 2020 और कोरोना महामारी के दौरान जिन कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम किया है, उनको आगामी निगम चुनाव में जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्रों के लिए अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्ष और संगठन मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। राय ने बताया कि इसके पहले चरण में आप ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला संपर्क प्रभारी और विधानसभा पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। अब तीसरे चरण में वार्ड, मंडल एवं बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 63 सीटें हासिल की थीं, वहीं भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनाव में भी एक भी सीट नहीं मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.