Move to Jagran APP

दिल्ली में पोस्टर वार पर सियासी घमासान तेज, जंतर-मंतर पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी करेंगे केजरीवाल

दिल्ली में पोस्टर वार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभा का आयोजन करेगी। इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek TiwariPublished: Thu, 23 Mar 2023 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 03:31 PM (IST)
दिल्ली में पोस्टर वार पर सियासी घमासान तेज, जंतर-मंतर पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चाबंदी करेंगे केजरीवाल
दिल्ली में पोस्टर वार पर सियासी घमासान तेज

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) आज गुरुवार को शहीद दिवस पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभा आयोजित करेगी। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर होने वाली सभा में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

loksabha election banner

पंजाब के सीएम भगवंत मान भी करेंगे सभा को संबोधित

आप इस सभा में मोदी हटाओ-देश बचाओ अभियान का आगाज करेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है। यह आज खतरे में है। देश में अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है।

हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही पुलिस- AAP

देश चुनाव आयोग व सीबीआइ-ईडी को इशारों पर चलाया जा रहा है और न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है। दिल्ली इसका उदाहरण है, जिसका बजट रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ जगहों पर दीवारों पर मोदी हटाओ-देश बचाओ का नारा लिखे जाने से प्रधानमंत्री को डर लगने लगा है। अब पुलिस एफआइआर कर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है।

इन गिरफ्तारियों से देश के लोगों की आवाज नहीं दबेगी। क्योंकि पूरे देश को एक बात समझ में आ रही है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद बेरोजगारी, महंगाई खत्म नहीं हुई है। देश का किसान इतने बड़े आंदोलन के बाद रामलीला मैदान आया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।वह कल भी एमएसपी की कीमतों को लेकर लड़ रहा था और वह लड़ाई आज भी जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.