Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में होगी आम आदमी पार्टी की एंट्री, सपा-बसपा और भाजपा को मिलेगी चुनौती

UP Assembly Election 2022 पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं चुनाव को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को इन चुनावों का पर्यवेक्षक घोषित किया है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 12:45 PM (IST)
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में होगी आम आदमी पार्टी की एंट्री, सपा-बसपा और भाजपा को मिलेगी चुनौती
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी। इसकी घोषणा खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान की। इससे पहले AAP उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर उम्मीदवारों की उतारने का एलान कर चुकी है। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ने का एलान अरविंद केजरीवाल का बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। 

loksabha election banner

डिजिटल पत्रकार वार्ता में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती हैं। अच्छे कॉलेज मिल सकते हैं तो ये सब उत्तर प्रदेश में क्यों नही मिल सकता है? उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि कौन रोक रहा है उत्तर प्रदेश में इसे? उन्होंने कहा कि इसे भ्रष्ट नेता और गंदी राजनीति रोक रही है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों हमें एक बार मौका दीजिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश को भी बेहतर करके दिखा दूंगा।

उत्तर प्रदेश में कई सालों से सक्रिय हैं AAP नेता संजय सिंह

लगातार 3 बार एतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के मकसद से तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए पिछले कई सालों से राज्यसभा सदस्य और AAP के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। वह कई मौकों पर यूपी में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार पर राजनीतिक हमले चुके हैं।

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले AAP का फोकस पंचायत चुनाव पर, UP सरकार पर लगातार तेज हमला

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.