Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP पार्षदों व पार्टी कार्यकर्ताओं का नगर निगम मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM (IST)

    निगम कर्मचारियों को वेतन देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिविक सेंटर के बाहर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर के गेट नंबर पांच पर ताला लगा दिया।

    Hero Image
    सिविक सेंटर पर प्रदर्शन कर रहे आप पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले जाते पुलिसकर्मी

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भाजपा शासित नगर निगम में कई महीने से वेतन न मिलने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों और पदाधिकारियों ने सिविक सेंटर के गेट नंबर पांच का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान भाजपा और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए सिविक सेंटर पर पुलिस और अ‌र्द्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद रहे। दो घंटे तक धरना देने के बाद दो बजे आप पार्षदों ने गेट नंबर पांच पर ताला लगा दिया और गेट के ऊपर चढ़कर नारेबाजी की। साथ ही 30 से ज्यादा पार्षदों ने गिरफ्तारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच आप पार्षद निगम कर्मचारियों को वेतन देने की मांग वाली तख्तियां, बैनर और पोस्टर भी हाथों में लिए हुए थे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्वी निगम में विपक्ष के नेता मनोज त्यागी ने कहा कि दीवाली पर सभी लोग खरीदारी करते हैं और धूमधाम से त्योहार मनाते हैं, लेकिन, निगम की ओर से कर्मचारियों को वेतन न देने से इनकी दीवाली कैसे मनेगी। इसलिए निगम सभी बकाया कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी करे।

     

    उत्तरी निगम में विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने कहा कि जब तक निगम की ओर से सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करती रहेगी। कर्मचारियों को वेतन मिलने तक निगम और मेयर के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। दक्षिणी निगम में विपक्ष के नेता विकास गोयल ने कहा कि जब से भाजपा निगम की सत्ता में हैं, तब से निगम कर्मियों को वेतन के नाम पर रुला रही है। आने वाले निगम चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

    पार्षद आले इकबाल ने कहा कि निगम में आप की सरकार बनने पर सभी कर्मचारियों को समय से वेतन दिया जाएगा। इस दौरान पार्षद नीरज शर्मा, गीता रावत, राज गर्ग, नीतू आजाद, कविता खत्री, मोहिनी जीनवाल, हसीबुल हसन, रेखा त्यागी, विजय कुमार और मोहम्मद सादिक सहित कई अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। वहीं, यूथ ¨वग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मटियाला, प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

    दी है। निगम कर्मचारियों की सैलरी पिछले दो-तीन महीने की बकाया है। आप का आरोप है कि भाजपा शासित तीनों नगर निगम में कर्मचारियों की सैलरी नही दी जा रही है।