Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'AAP गलत तरीके से बुजुर्गों से ले रही है निजी जानकारी', बांसुरी स्वराज बोलीं- चुनावी छलावा कर रहे केजरीवाल

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 03:20 PM (IST)

    Delhi Politics दिल्ली चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अब चुनावी जुमले नहीं चुनावी छलावा कर रहे हैं। वह गलत तरीके से बुजुर्गों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ले रहे हैं। भाजपा इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है।

    Hero Image
    दिल्ली भाजपा की मंत्री और सांसद बांसुरी स्वराज। फोटो सौ.- सोशल मीडिया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की मंत्री और सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी छलावा कर रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों से आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले में कानूनी सलाह लेगी भाजपा

    दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि संजीवनी नाम की कोई योजना नहीं है। देश में आयुष्मान योजना है, जिसे केजरीवाल सरकार उसे लागू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, बुजुर्गों से गलत तरीके से उनकी व्यक्तिगत जानकारी ले रही है। भारतीय जनता पार्टी इस बारे में कानूनी सलाह लेगी।

    सांसद बांसुरी स्वराज की फाइल फोटो।

    दिल्ली की महिलाओं को भ्रमित कर रही आप- भाजपा

    मार्च में आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने की घोषणा थी। कहा गया था कि अक्टूबर में महिलाओं के अकाउंट में पैसे आ जाएंगे। लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी ने पंजीकरण अभियान चलाया था अब चुनाव आने पर फिर से अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब की तरह दिल्ली की महिलाओं को भ्रमित किया जा रहा है।

    "गर्मी में पानी के लिए तरसते हैं दिल्लीवाले''

    दिल्ली के बुजुर्गों और महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं देना चाहिए। दिल्ली में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। निःशुल्क पानी तो दूर घरों में पानी आता नहीं है या फिर दूषित पानी आ रहा है। चुनाव आने पर केजरीवाल एक घर में जाकर नल का पानी पी रहे हैं। दिल्लीवासी गर्मी में एक बूंद पानी के लिए तरसती है और वर्षा होने पर सड़कें तालाब बन जाती है।

    उन्होंने कहा कि निःशुल्क बिजली की जगह भारी भरकम बिल भेजा जा रहा है। पीपीएसी और पेंशन अधिभार वसूला जा रहा है। यमुना साफ होने की जगह और गंदी हो गई है। प्रदूषण बढ़ गया है। सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। जल भराव के कारण राजेंद्र नगर में तीन छात्रों की मौत हो गई। यह सरकार सिर्फ प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार में लिपटी हुई है। दिल्ली के लोग इसे सत्ता से हटाएंगे।

    बुजुर्गों से विश्वासघात कर रहे हैं केजरीवाल : कपूर

    दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल “संजीवनी योजना” के फॉर्म भरवाने के नाम पर बुजुर्गों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। दिल्ली के बुजुर्ग यह जानना चाहते हैं कि क्या संजीवनी सरकारी पंजीकृत स्वास्थ्य योजना है?

    केजरीवाल होर्डिंग पर स्वयं को दिल्ली का बेटा एवं भाई बता रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बुजुर्गों व महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वयं को श्रवण कुमार बताने वाले आम आदमी पार्टी संयोजक को बताना चाहिए कि क्या कोई बेटा अपने मां-बाप को झूठे सपने बेचता है? उन्हें दिल्ली के बुजुर्गों को बताना चाहिए कि जब पंजाब सरकार ने आयुष्मान योजना को लागू किया है, तो दिल्ली में क्यों नहीं इसका लाभ दिया जा रहा है।