यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने अचानक बदल दिए 14 उम्मीदवार
पंजाब चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित हुए जबकि आम आदमी पार्टी ने 10 तारीख की रात तक 272 ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। जहां एक ओर दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 की तैयारी जोरों पर हैं वहीं एमसीडी चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) अपने 14 उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं। AAP सूत्रों के मुताबिक, अब इनकी जगह नए उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है
गौरतलब है कि अब तक AAP 272 वार्डों के लिए 267 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पंजाब चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित हुए जबकि आम आदमी पार्टी ने 10 तारीख की रात तक 272 वार्डों के लिए 248 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। दिल्ली में जब कि चुनाव घोषित ही नहीं हुआ था। ऐसे में नई रणनीति के तहत AAP ने उम्मीदवारों के नए नाम तय किए हैं।
दिल्ली एमसीडी चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। रविवार को 'आप' के विधायकों ने चुनाव प्रचार को गति देते हुए डोर-टू-डोर कैंपेन किया था।
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद निगम चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद ही प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। केजरीवाल ने विधायकों से मुलाकात कर लोगों तक दिल्ली सरकार के कार्यों को पहुंचाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसेदिया ने भी विधायकों से मुलाकात कर कई वार्डों में छोटी सभाएं कीं थीं।
