विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने किया सुसाइड

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 20 Jul 2020 05:17 PM (IST)

दिल्ली में 24 अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय का एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने किया सुसाइड
Delhi Crime News: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारी ने किया सुसाइड

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में 24 अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। उसका शव नौकरों के रूम (servant quarter) में मिला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कर्मचारी ने रविवार को सर्वेंट रूम में जाकर आत्महत्या कर लिया।

मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। आत्महत्या की वजह भी सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महिला व दो बच्चों की हथौड़ा व छेनी से वार कर हत्या, पति फरार

उधर, निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक महिला व उनके दो बच्चों की बेरहमी से हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार हत्या हथौड़ा व छेनी से सिर पर प्रहार कर की गई है। घटना के बाद महिला का पति फरार है। पुलिस को शक है कि वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है। पुलिस आरोपित शख्स की तलाश कर रही है। मृतक की पहचान प्रीति ,बीर व सृष्टि के रूप में हुई है।

प्रीति अपने पति गगन के साथ निहाल विहार थाना क्षेत्र के शिवराम पार्क में किराये के कमरे में रहती थीं। इनके साथ इनके दो बच्चे बीर व सृष्टि भी रहते थे। गगन ने शिव राम पार्क में करीब एक महीना पहले ही अपने ससुराल के नजदीक कमरा किराये पर लिया था। रविवार को प्रीति की मां ने अपनी बेटी का हाल जानने के लिए फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब संपर्क नहीं हुआ तो प्रीति की मां को चिंता हुई। इसके बाद प्रीति के पिता को उन्होंने उनका हाल जानने उनके कमरे पर भेजा। जब वे कमरे पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा खुला था। अंदर उन्हें बेड पर बच्चे खून से लथपथ नजर आए। इसके बाद वे चीखने लगे। पड़ोस के लोग मौके पर आए तो देखा कि अंदर कमरे में तीन शव खून से लथपथ हैं।