Move to Jagran APP

65 साल की उम्र 5 महिलाओं से था लव अफेयर, गिरफ्तारी के बाद खोले चौंकाने वाले कई राज

दिल्ली में सराय रोहिल्ला पुलिस ने 65 वर्ष के ऐसे चोर को पकड़ने में सफलता पाई है जिसकी 5 महिला मित्र हैं। वह इनके खर्च उठाने के लिए चोरियां करता था।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 11:04 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 01:51 PM (IST)
65 साल की उम्र 5 महिलाओं से था लव अफेयर, गिरफ्तारी के बाद खोले चौंकाने वाले कई राज
65 साल की उम्र 5 महिलाओं से था लव अफेयर, गिरफ्तारी के बाद खोले चौंकाने वाले कई राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में सराय रोहिल्ला पुलिस ने 65 वर्ष के ऐसे चोर को पकड़ने में सफलता पाई है जिसकी 5 महिला मित्र हैं। वह इनके खर्च उठाने के लिए चोरियां करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपित शुरू से ही अय्याश किस्म है। वर्षों तक पुलिस को छकाने के बाद वह अब जाकर हत्थे चढ़ा।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, आरोपित बंधु सिंह बीती 28 तारीख को सराय रोहिल्ला इंडस्टियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद बंधु सिंह की गिरफ्तारी के लिए सराय रोहिल्ला एसीपी पीयूष की अगुवाई में टीम बनाई गई।

टीम ने आरोपित से 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में बंधु सिंह की अय्याशी के कई किस्से उजागर हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंधु सिंह ने पूरी जिंदगी अय्याशी में गुजार दी और इसके खर्चे उठाने के लिए चोरियां करता रहा। बढ़ती उम्र के बाद भी न तो उसकी अय्याशी खत्म हुई और न ही उसने चोरियां करनी बंद की। इस समय भी उसकी 5 महिला मित्र हैं जिनके खर्च उठाने के लिए वह सेंधमारी करता है।

डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने बताया कि आरोपित बंधु सिंह आनंद पर्वत में रहता है। वह पहले से ही सराय रोहिल्ला इलाके में हुई चोरी के चार मामलों में फरार चल रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.