विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Murder: निहाल विहार के एक घर से तीन शव मिलने से सनसनी, पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स फंदे से झूला

Published: Fri, 05 Apr 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी दिल्ली में निहाल विहार इलाके के एक घर से तीन शव बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक एक शख्स ...और पढ़ें

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स फंदे से झूला।
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पत्नी और बेटी की हत्या कर शख्स फंदे से झूला।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक घर से तीन शव बरामद हुए हैं। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। एक शख्स पंखे से लटका मिला, जबकि एक महिला और एक बच्ची का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। दोनों के शव खून से लथपथ थे। पीड़ित परिवार घर के फर्स्ट फ्लोर पर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शख्स अजय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर बाद में उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान अजय (42 वर्ष), पत्नी टीना (38 वर्ष) और उनकी बेटी वर्षा (4 वर्ष) के तौर पर की गई है। शख्स ने पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या की। इस कारण चारों ओर खून बिखरा हुआ था। 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अजय हलवाई का काम करता था। उसका एक बेटा कुशल (22 वर्ष) है और वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था। जब वह घर आया तब उसने तीनों का शव देखा। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi High Court: पति की गलती न होने पर भी पत्नी का बार-बार ससुराल छोड़ कर जाना क्रूरता, कोर्ट ने तलाक को किया मंजूर