Move to Jagran APP

Delhi MCD Elections: एक भाजपा कार्यकर्ता उठाएगा 15 परिवारों का जिम्मा

Delhi Nagar Nigam Chunav 2022 भाजपा की कोशिश लगातार चौथी बार निगमों में केसरिया परचम फहराने की है। इसके लिए छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों और निगमों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कवायद हो रही है।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 12:44 PM (IST)
Delhi MCD Elections: एक भाजपा कार्यकर्ता उठाएगा 15 परिवारों का जिम्मा
Delhi MCD Elections: एक भाजपा कार्यकर्ता उठाएगा 15 परिवारों का जिम्मा

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत दोहराने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जनसंपर्क अभियान के साथ ही बूथ प्रबंधन पर पार्टी का विशेष जोर है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव जीतने के लिए बूथ को मजबूत करना जरूरी है। इसे ध्यान में रखकर जमीन पर प्रभाव रखने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की जा रही है। एक कार्यकर्ता के जिम्मे 10 से 15 परिवार होंगे। पहले बूथ स्तर पर पांच कार्यकर्ताओं की टोली होती थी, इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 21 की जा रही है।

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी की कोशिश लगातार चौथी बार निगमों में केसरिया परचम फहराने की है और इसके लिए रणनीति बनाकर जमीन पर काम शुरू कर दिया गया है। छोटी-छोटी बैठकों के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों और निगमों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कवायद हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता झुग्गी बस्तियों में प्रवास कर जनसंवाद कर रहे हैं। बैठकों और जनसंवाद से भाजपा नेता आम आदमी पार्टी सरकर की नीतियों और वादों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता उनसे नियमित संपर्क करेंगे।

काम पर रहेगी प्रदेश की नजर

पन्ना प्रमुखों के कामकाज पर नजर रखने और उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल तक नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा संयोजक बनाए गए हैं। प्रत्येक जिले व मंडल में भी संयोजक बनाए गए हैं।

छह नवंबर तक पन्ना प्रमुखों की हो हो जाएगी तैनाती

स्थानीय जुड़ाव की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों पर होगी। सभी 13789 बूथ पर योग्य पन्ना प्रमुख तैनात करने का काम चल रहा है। छह नवंबर तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक पन्ना प्रमुख के जिम्मे अधिकतम 15 परिवार होंगे। यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि इन परिवारों में संपर्क रखने वाले कार्यकर्ता को ही यह जिम्मेदारी दी जाए। वह चुनाव तक नियमित रूप से इन परिवारों के बीच में जाकर भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार और निगमों की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उनकी परेशानी भी हल कराने की कोशिश होगी।

कार्यकर्ता कनेक्ट एप पर उपलब्ध होगा पूरा विवरण

पन्ना प्रमुख पिछले चुनावों में भी बनाए जाते थे, लेकिन इनकी सक्रियता पर सवाल खड़े होते रहे हैं। कई बार सिर्फ कागजों पर इनकी तैनाती रह जाती थी। इस बार इनकी तैनाती व काम में पारदर्शिता लाने की कोशिश है। पन्ना प्रमुख का विवरण भाजपा के मोबाइल एप कार्यकर्ता कनेक्ट पर डाला जाएगा। विवरण जमा करने के बाद सत्यापन के लिए उसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे मोबाइल एप पर भरना होगा। बाद में फोन करके भी उसकी सत्यता की जांच होगी।

झुग्गीवासियों को साथ जोड़ने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता झुग्गी सम्मान यात्र निकाल रहे हैं। 29 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में वह 33 विधानसभा क्षेत्रों में स्थित झुग्गीवालों के बीच जाएंगे। अब इनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि झुग्गी सम्मान यात्रा अब तक सफल रहा है। इससे झुग्गी में रहने वालों को पार्टी के साथ जोड़ने में मदद मिल रही है। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। अब इसे और बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.