विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदूषण का कहर, मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को दिए गए 8 हजार मास्क

By Amit MishraEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 08:27 PM (IST)

दिल्ली धुंध की मोटी चादर में लिपट गई है। सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात अपने कर्मियों को 8 हजार मास्क मुहैया कराए हैं।

प्रदूषण का कहर, मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को दिए गए 8 हजार मास्क
प्रदूषण का कहर, मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF जवानों को दिए गए 8 हजार मास्क

नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता के गिरते स्तर को देखते हुए सीआईएसएफ ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात अपने कर्मियों को 8 हजार मास्क मुहैया कराए हैं। दिल्ली मेट्रो की तरह आईजीआई एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को भी 5 हजार मास्क दिए गए हैं। अन्य सरकारी मंत्रालयों पर तैनात अपने कर्मियों के लिए भी सीआईएसएफ ने 1 मास्क उपलब्ध कराए हैं।

अर्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के महानिदेशक (डीजी) ओपी सिंह ने मास्क मुहैया कराए जाने का आदेश दिया है ताकि खुले स्थानों पर ड्यूटी कर रहे महिला एवं पुरूष जहरीली धुंध का सामना कर सकें।

धुंध की मोटी चादर में लिपट गई दिल्ली 

गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट), दिल्ली मेट्रो और कई सरकारी विभागों एवं मंत्रालयों की सुरक्षा का जिम्मा है। दिल्ली में प्रदूषण परमीसिबल स्टैंडर्ड (अनुमेय स्तर या सहन करने योग्य स्तर) से कई गुना अधिक होने के चलते पूरी दिल्ली धुंध की मोटी चादर में लिपट गई है। 

प्रदूषक तत्व आबोहवा में फैल गए हैं

प्रदूषक तत्व शहर की आबोहवा में फैल गए हैं। हवा की गुणवत्ता और दृश्यता भी प्रभावित हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह दस बजे तक खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की है। पिछले साल नवंबर में भी जहरीली धुंध छाने के बाद बल ने एहतियाती तौर पर यही कदम उठाए थे। 

यह भी पढ़ें: सेहत पर भारी पड़ सकता है प्रदूषण, जानें- कौन सी बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर पर छाई स्मॉग की चादर, लोगों को सांस लेने में हो रही मुश्किल