7 दिन, 1550 किलोमीटर, साइकिल से यात्रा, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का सपना
नई और अनोखी चीजें करके लोग अपना नाम इन विश्व प्रसिद्ध किताबों में दर्ज करवा सकते हैं।अनिल ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह में 1500 किलोमीटर से अधिक दूरी सिर्फ साइकिल से ही तय कर दी।
नई दिल्ली, एएनआइ। एशिया, इंडिया और विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोग अलग-अलग तरीके की चीजें करते रहते हैं। नई और अनोखी चीजें करके लोग अपना नाम इन विश्व प्रसिद्ध किताबों में दर्ज करवा सकते हैं। इसी कड़ी में अब आनंद कुमार गौड़ का नाम जुड़ गया है। आनंद ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह में 1500 किलोमीटर से अधिक दूरी सिर्फ साइकिल से ही तय कर दी।
दिल्ली पहुंचने पर आनंद ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्होंने हैदराबाद से नई दिल्ली तक साइकिल पर 1550 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने बताया कि ये दूरी वो 7 दिनों में पूरी तक पाए। इससे पहले उन्होंने साइकिल से ही हैदराबाद से तिरूपति तक 650 किलोमीटर की धीमी गति से दौड़कर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। हैदराबाद से तिरुपति तक दौड़कर रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्होंने साइकिल से दिल्ली तक जाने का प्लान बनाया था, इसमें भी वो कामयाब रहे। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
इससे पहले भी कई लोग इसी तरह का काम करके अपना नाम इन विश्व प्रसिद्ध पुस्तकों में दर्ज करवा चुके हैं। सबसे देर तक साइकिल चलाने, सबसे लंबे समय तक खड़े रहने, सबसे लंबा नाखून सहेजने, सबसे लंबी मूंछे रखने, सबसे भारी वजन उठाने, सिर के बाल से ट्रैक्टर या अन्य भारी वाहन खींचने जैसे तमाम काम करके लोग अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। इस तरह के प्रयास लगातार जारी भी हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो