Move to Jagran APP

रामलीला मैदान में भाजपा ने पकाई सियासी खिचड़ी, कहा- हम सबको साथ लेकर चलते हैं

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भीम महासंगम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि समरसता खिचड़ी खाने के लिए सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 03:40 PM (IST)
रामलीला मैदान में भाजपा ने पकाई सियासी खिचड़ी, कहा- हम सबको साथ लेकर चलते हैं
रामलीला मैदान में भाजपा ने पकाई सियासी खिचड़ी, कहा- हम सबको साथ लेकर चलते हैं

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भाजपा ने रविवार को हल्‍की बूंदाबांदी के बाद सियासी खिचड़ी पकाई। सियासी खिचड़ी पकने के दौरान कार्यकर्ताओं में नेताओं ने जोश भर कर मोदी को जहां फिर से पीएम बनाने का आह्वान किया है वहीं कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा के भीम महासंगम विजय संकल्‍प कार्यक्रम में 5000 किलोग्राम खिचड़ी बनाने का दावा किया गया जो एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड हो सकता है। 

loksabha election banner

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भीम महासंगम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि समरसता खिचड़ी खाने के लिए सभी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया था। उन्‍होंने कांग्रेस और आप के नेताओं पर सियासी खिचड़ी के जरिए कटाक्ष करते हुए कहा कि समरसता खिचड़ी रामलीला मैदान में बन रही है और इसके भाप से अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी परेशान हैं।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि मोदी सरकार आंबेडकर की नीतियों पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास के लिए काम कर रही है। इस कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी की नीतियों को पहुंचाएंगे। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।


केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि अनुसूचित जाति को कोई भी समाज नजरअंदाज नहीं कर सकता है। भाजपा हमेशा आंबेडकर की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज में समरसता के लिए काम कर रही है। वाजपेयी सरकार के बाद मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।
भीम महासंगम कार्यक्रम में 5 हजार किलो खिचड़ी बनाई गई है। भाजपा का दावा है कि यह विश्व रिकार्ड है। नागपुर से आए शेफ विष्णु मनोहर और उनकी टीम ने खिचड़ी बनाकर यह रिकार्ड बनाया।चुके हैं। वह भी इस समरसता की खिचड़ी बनाने में जुट गए हैं।


इन्‍होंने बनाई खिचड़ी
नागपुर से शेफ विष्णु मनोहर को भीम महासम्मेलन में खिचड़ी बनाने के लिए आए। उन्‍होंनेे नागपुर में कुछ महीने पहले तीन हजार किलो खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड बनाया था वह अपनी टीम के साथ 20 फीट व्यास वाले और छह फीट गहरे बर्तन में खिचड़ी बनाई।


खिचड़ी बनाते मनोज तिवारी

इससे पहले खिचड़ी का रिकॉर्ड
भाजपा ने दावा किया है यह विश्व रिकार्ड होगा, क्योंकि इससे पहले नवंबर 2017 में दिल्ली के इंडिया गेट पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से लगे व‌र्ल्ड फूड फेस्टिवल में शेफ संजीव कपूर ने 918.8 किलो खिचड़ी बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि घर-घर कार्यकर्ताओं के जाने से अनुसूचित जाति के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने में मदद मिल रही है।

उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैा। कार्यकर्ता लोगों को बता रहे हैं कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति व गरीबों के जीवन स्तर को उठाने के लिए किस तरह से काम कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.