AAP सरकार के 4 साल पूरा होने पर जश्न, विशाल डडलानी का कार्यक्रम; सबको बुलाया है
इसी 14 फरवरी को दिल्ली सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष की अवधि पूरे होने पर जश्न की तैयारी में जुटी है।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:46 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेतृत्व में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के चार दिन बाद चार वर्ष पूरे होने को हैं। इसी 14 फरवरी को दिल्ली सरकार के चार वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष की अवधि पूरे होने पर जश्न की तैयारी में जुटी है।
इस बाबत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दिल्ली वासियों को जश्न के दौरान आमंत्रित किया है- 'दिल्ली सरकार चार साल पूरे होने पर जश्न मना रही है। इस समारोह में सम्मिलित हों। समारोह के दौरान बॉलीवुड के नामी सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 12 फरवरी को शाम पांच बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।'
दिल्ली में चार साल पूरा होने पर आम आदमी पार्टी ने नारा दिया है 'चार साल कमाल'।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें