दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंगापुर की तर्ज पर बनेगा 35 किमी लंबा गार्डन
यमुना में दिल्ली से गिरने वाली गंदगी को रोकने के साथ-साथ गुरुग्राम से बहकर आने वाली गंदगी को भी रोका जाएगा।
By JP YadavEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 10:17 AM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। यमुना पर 34 परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा रहा है। इसमें दिल्ली में 12 परियोजनाओं में से 11 पर कार्य शुरू हो चुका है, जबकि ओखला की एक परियोजना का टेंडर होने जा रहा है। यही नहीं, यमुना में दिल्ली से गिरने वाली गंदगी को रोकने के साथ-साथ गुरुग्राम से बहकर आने वाली गंदगी को भी रोका जाएगा।
यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मेरी हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत हुई है। साथ ही दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी के किनारे पौधरोपण कर सिंगापुर की तर्ज पर 35 किलोमीटर लंबा एक गार्डन तैयार किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें