Move to Jagran APP

Delhi MCD Election 2022 से पहले AAP को झटका, तीन पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह चौधरी फतेह सिंह और राजू धींगान भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने इनका पार्टी में स्वागत किया।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Abhi MalviyaPublished: Tue, 29 Nov 2022 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 09:52 PM (IST)
Delhi MCD Election 2022 से पहले AAP को झटका, तीन पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
तीन पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल। (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह, चौधरी फतेह सिंह और राजू धींगान भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने इनका पार्टी में स्वागत किया। तीनों ने 2015 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। बता दें कि पूर्व विधायकों के इस फैसले को दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) से जोड़कर देखा जा रहा है।  

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने AAP पर किया हमला

इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आप के कथनी और करनी में काफी अंतर होता है। मंत्रियों व विधायकों के भ्रष्टाचार से परेशान होकर आप नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। तीन पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने पार्टी को मजबूती मिलेगी। नगर निगम चुनाव में भाजपा को लाभ मिलेगा। पात्रा ने कहा कि आप के भ्रष्टाचार से उसके कई नेताओं व कार्यकर्ताओं में रोष है। गोयल ने पूर्व विधायक कमांडों से भी आप नेताओं ने टिकट के बदले पैसे की मांग कर दी।

विधायकों ने भी किया CM केजरीवाल पर हमला

कमांडो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने की बात करते थे। उन्हें बताना चाहिए आठ वर्षों में उन्होंने कितने लोगों को जेल में डाला है। फतेह सिंह ने कहा कि जिस परिवार को उन्होंने वर्ष 2015 में छोड़ा था अब उसमें वापसी हो गई है। धींगान ने कहा कि आप के अंदर अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए सिर्फ पैसे लेकर टिकट बांटे गए हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: दिल्ली में चाय बेचने से लेकर मेयर बनने तक का सफर, पढ़िए अवतार सिंह की सफलता की कहानी

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election: चुनावी वादों पर विशेषज्ञ बोले 'वेतन के लिए पैसे नहीं तो रेवड़ियों के लिए धन कहां से आएगा'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.