Move to Jagran APP

Delhi Monsoon Season 2021: सुन्दर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर सीएम केजरीवाल ने रखा सरकार का पक्ष

Delhi Monsoon Season 2021 मानसून की बारिश में राजधानी दिल्ली में हुए भारी जलभराव के लिए दिल्ली नगर निगम की असफलता पर भी चर्चा होगी। सत्र के दौरान राजधानी दिल्ली में चल रहे कृषि कानून विरोधी प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 08:56 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 05:27 PM (IST)
Delhi Monsoon Season 2021: सुन्दर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर सीएम केजरीवाल ने रखा सरकार का पक्ष
Delhi Monsoon Season 2021: विधानसभा का 2 दिनी मानसून सत्र आज से, किसान आंदोलन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। दिल्ली विधानसभा में पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा गया। यह प्रस्ताव पालम से आप विधायक भावना गौड़ ने रखा। उन्होंने बहुगुणा के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। समर्थन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अपने

loksabha election banner

सुन्दर लाल बहुगुणा को भारत रत्न पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज सदन में पहली बार ऐसा प्रस्ताव आया है कि मन बहुत कुछ कहने को करता है। मात्र 13 साल में उन्होंने आंदोलन शुरू किया।जिस तरह बाबा साहेब ने दलितों को मंदिरों में प्रवेश दिलाने के लिए संघर्ष किया था, उसी तरह बहुगुणा जी ने भी अपने पूरे जीवन मे दलितों को मंदिर में प्रदेश दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनके चिपको आंदोलन के बारे में सभी जानते हैं। जब उन्होंने गांव गांव जाकर 5000 किलोमीटर की यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी की बात है कि सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर विधानसभा सदन में यह प्रस्ताव पास कर रहे है कि सुंदर लाल बहुगुणा जी को भारत रत्न दिया जाए। केजरीवाल ने प्रस्ताव में संशोधन करने का विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में लिखा गया है कि बहुगुणा जी ने पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष काम किया। यह ठीक नही है। इसे हटा लिया जाए। लिखा जाए कि उन्होंने बहुत सारे क्षेत्र में काम किया है। उन्होने कहा कि बहुगुणा जो को इस प्रस्ताव के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखा है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा को पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। इसके अलावा दो विधायकों को अध्यक्ष के कहने पर मार्शल ने निकाला। बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ झड़प में एक भाजपा विधायक ने कहा कि अपनी औकात में रहो। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध जताया। इसके बाद अध्यक्ष राम निवास गोयल ने भाजपा विधायक से माफी मांगने के लिए कहा तो उन्होंने नहीं माना, इसीलिए विधायक को निलंबित कर दिया। ताजा जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक अजय महावर और विजेंद्र गुप्ता मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया है।

दिल्ली विधानसभा का 2 दिवसीय मानसून सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया।  इस बीच दिल्ली विधानसभा के सातवें सत्र के दूसरे भाग की वंदे मातरम से शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया सहित अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा, ओलंपिक में तीरंदाजी में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.