Move to Jagran APP

लाल किले के अंदर बने इंडियन आर्मी के बनाए गए 140 निर्माणों को तोड़ेगा ASI

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने निर्माण तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 01:33 PM (IST)
लाल किले के अंदर बने इंडियन आर्मी के बनाए गए 140 निर्माणों को तोड़ेगा ASI
लाल किले के अंदर बने इंडियन आर्मी के बनाए गए 140 निर्माणों को तोड़ेगा ASI

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) लाल किले के अंदर भारतीय सेना द्वारा बनाए गए 140 निर्माणों को तोड़ेगा। ये निर्माण लाल किले की खूबसूरती को कम कर रहे हैं। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 70 निर्माण तोड़े जाएंगे।

loksabha election banner

इसके लिए एएसआइ ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा लाल किला परिसर में अंग्रेजों के जमाने की बनी इमारतों में वर्षों से ताले में बंद कबाड़ की नीलामी होगी। एएसआइ सौ साल पहले अंग्रेजों द्वारा बनाई गईं सभी इमारतों को भी संरक्षित करेगा। इनमें से दो इमारतों में संग्रहालय स्थानांतरित किए जाएंगे।

मुगल शासक शाहजहां ने 1638 में लाल किले का निर्माण शुरू कराया था। यह नौ साल में पूरा हुआ। 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेजों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। 1947 में देश की आजादी के बाद एक भाग में भारतीय सेना को जगह दी गई।

एएसआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाल किले में मौजूद ऐसी इमारतें अब गिराई जाएंगी, जिनकी उम्र 100 साल से कम है। साथ ही भारतीय सेना द्वारा कराए गए निर्माण को भी तोड़ा जाएगा। इसके अलावा पंप हाउस, टॉयलेट ब्लॉक, गाड़ियों की शेडिंग, स्टोर आदि भी तोड़े जाने वाले ढांचों में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.