भाजपा ने जोड़े 11.50 लाख नए सदस्य, कहा- हम कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से खुश हैं
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अब 11 अगस्त की बजाय 20 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत भाजपा अबतक 11.50 लाख नए लोगों को सदस्य बना चुकी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अब 11 अगस्त की बजाय 20 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के तहत भाजपा अबतक 11.50 लाख नए लोगों को सदस्य बना चुकी है।
प्रदेश सदस्यता प्रमुख कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि शनिवार से शुरू किए गए चलो बूथ की ओर कार्यक्रम में सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, विधायक, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद, विभाग, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान चला रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सदस्यता सह-प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली के लोग जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35-ए हटाने से खुश हैं और उनका जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान अब 20 अगस्त तक चलेगा। वहीं, 12 अगस्त से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू होगा। पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करने वालों को सक्रिय सदस्य बनाया जाता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप