Move to Jagran APP

10 साल की बच्ची के साथ अंकल ने किया 'गंदा काम'

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में मासूम से उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और उसके रक्तस्नाव होने लगा।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 08:54 AM (IST)
10 साल की बच्ची के साथ अंकल ने किया 'गंदा काम'
10 साल की बच्ची के साथ अंकल ने किया 'गंदा काम'

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में मासूम से उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। रविवार को पीड़िता की तबीयत खराब हो गई और उसके रक्तस्नाव होने लगा। इस पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर शाम आरोपित 35 वर्षीय फूफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

मासूम का परिवार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और कुछ समय से शकरपुर इलाके में रह रहा है। मासूम दिल्ली आने से पूर्व पश्चिम बंगाल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। यहां उसका किसी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है। माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका फूफा घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

रात में माता-पिता लौटे तो आरोपित वहां से निकल गया। सुबह के समय मासूम को तेज दर्द होने लगा और खून बहने लगा। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां वारदात के बारे में पता चला। मासूम ने पूछताछ में फूफा के बारे में बताया। उसकी हालत गंभीर देख पुलिस ने एम्स में भर्ती कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित यहां पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह पश्चिम बंगाल भागने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इधर पुलिस ने बताया कि मासूमों के साथ हो रही को लेकर दिल्ली पुलिस बेहद गंभीर और ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.