भारतीय विचारधारा में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च : स्मृति ईरानी
महिलाओं पर भारतीयों के ²ष्टिकोण - शीर्षद पर दो द्विसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से शुरू की गई। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद कंवेंशन सेंटर में ²ष्टि स्त्री अध्ययन प्रबंधन केंद्र (डीएसएपीसी) व डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज ने साथ मिलकर इसका आयोजन किया। इस अवसर पर कई महिलाओं ने विचार विमर्श किया और गोष्ठी में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। उन्होंने गोष्ठी का उद्धाटन किया। यह कार्यक्रम रविवार को भी सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने महिला परि²श्य विषय पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय विचारधारा में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च रहा है। उन्होंने अपने टेलिवीजन करियर का अनुभव सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार अलग अलग तरह की महिलाओं से मिलकर उन्हें अनुभव हुआ कि महिलाएं दुनिया जगत में अपनी पहचान बनाते हुए भी अपने परिवार को शक्ति ²ष्टि व दिशा दे सकती हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : 'महिलाओं पर भारतीयों के दृष्टिकोण' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शनिवार से शुरू हुई। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद कंवेंशन सेंटर में दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबंधन केंद्र (डीएसएपीसी) व डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज ने साथ मिलकर इसका आयोजन किया। इस अवसर पर कई महिलाओं ने विचार-विमर्श किया और गोष्ठी में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं। उन्होंने गोष्ठी का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम रविवार को भी सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्मृति ईरानी ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय विचारधारा में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च रहा है। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर का अनुभव सुनाया। कहा कि उन्हें अलग-अलग तरह की महिलाओं से मिलकर अनुभव हुआ कि वे कैसे दुनिया में अपनी पहचान बनाते हुए भी अपने परिवार को शक्ति, दृष्टि व दिशा दे सकती हैं।
गोष्ठी के प्रथम सत्र में ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर ने 'महिलाओं के परिपेक्ष्य में पश्चिमी विचार की पृष्ठभूमि पर चर्चा' विषय पर विचार रखे। फेमिनिज्म पर उन्होंने कई पश्चिमी आंदोलनों को समझाया व भारतीय परिपेक्ष्य में इनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस गोष्ठी में देश के कई सामाजिक संगठनों में दायित्व निभा रहीं वरिष्ठ महिलाओं ने सहभागिता नजर आई। उद्घाटन के अवसर पर मंच पर स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीषा कोठेकर, दृष्टि की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गोखले, दृष्टि की राष्ट्रीय महामंत्री अंजलि देशपांडे उपस्थित रहीं।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। महिलाएं हमेशा से ही सशक्त रही हैं।