विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस: सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई टली

Published: Fri, 11 Sep 2026 03:44 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई टाल दी है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी।

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सुनवाई स्थगित की।

  2. मामला नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है।

  3. ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को चुनौती दी।

जागरण संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ ईडी की अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है।

जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ ने अगली सुनवाई के लिए नौ अक्टूबर की तारीख तय की है।

ईडी की शिकायत को खारिज

ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज द्वारा 16 दिसंबर 2025 को पारित उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी की शिकायत को खारिज कर दिया गया था।

एजेंसी का तर्क है कि निचली अदालत ने यह मानकर कानूनी भूल की है कि एक निजी शिकायत से उत्पन्न अपराध के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती।

मामला नेशनल हेराल्ड अखबार के मूल प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 2000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के कथित अवैध अधिग्रहण से जुड़ा है।