ऊर्जा संरक्षण पर दक्षिणी निगम को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार
जागरण संवादादाता, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला
जागरण संवादादाता, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महापौर कमलजीत सहरावत और निगमायुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2017 प्रदान किया। सबसे अच्छा कार्य करने के लिए निगम पहले स्थान पर रहा।
निगम के अनुसार पारंपरिक स्ट्रीट लाइट केस्थान पर एलईडी लाइट लगाने के विश्व के अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निगम के प्रयासों का सम्मान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट््रीय स्ट्रीट लाइट कार्यक्रम के तहत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। इससे प्रति वर्ष करीब 9 करोड़ यूनिट ऊर्जा की बचत हो रही है। 2 लाख 80 हजार सोडियम स्ट्रीट लाइट का कुल कनेक्टेड लोड 37.50 मेगावाट और एलईडी लगाने के बाद यह 18.31 मेगावाट हो गया। इससे दिल्ली में बिजली की कमी दूर हो गई है। 65 करोड़ रुपये की बचत भी हो रही है।
निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलईडी लाइट लगाने से पहले निगम लाइनों के रखरखाव पर 28.5 करोड़ रुपये खर्च करता था, लेकिन अब यह खर्च 8.32 करोड़ रह गया है। एलईडी लाइट ठीक करने के लिए निगम ने शिकायत निवारण प्रणाली की व्यवस्था की है। 48 घंटे के भीतर खराब लाइट सही कर दी जाती है। पुरस्कार मिलने पर निगमायुक्त पुनीत गोयल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि निगम नई तरह की पहल के लिए जाना जाता है।