यूके जा पाएंगी नताशा नरवाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी विदेश यात्रा की इजाजत
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश की आरोपी नताशा नरवाल को यूनाइटेड किंगडम में एक एकेडमिक कॉन्फ्रेंस और रिसर्च के लिए जाने की अनुमति दी है।
-1792145250487_m.webp)
नताशा नरवाल, जागरण आर्काइव।
HighLights
नताशा नरवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से यूके जाने की अनुमति।
एकेडमिक कॉन्फ्रेंस और रिसर्च के लिए मिली यात्रा की इजाजत।
वापसी का आश्वासन, मामले पर टिप्पणी न करने की शर्त।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपी आरोपी नताशा नरवाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने एक एकेडमिक कॉन्फ्रेंस और रिसर्च के काम के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने की अनुमति दे दी है।
हालांकि कोर्ट ने नताशा से लिखित आश्वासन देने को कहा है कि वह अपने काम के बाद भारत वापस लौट जाएंगी, न की वहां शरण मांगेंगी। साथ ही कोर्ट ने यह अनुमति इसी शर्त पर दी है कि वह मामले के गुण-दोष पर कोई बयान नहीं देंगी।
