विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर बहनों को नहीं होगी दिक्कत, नमो भारत के लगेंगे अतिरिक्त फेरे; हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:00 PM (IST)

रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नमो भारत ट्रेनें 27 और 28 अगस्त को अतिरिक्त ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर नमो भारत के लगेंगे अतिरिक्त फेरे। (एआई एडिटेड फोटो)

रक्षाबंधन पर नमो भारत के लगेंगे अतिरिक्त फेरे। (एआई एडिटेड फोटो)

HighLights

  1. नमो भारत ट्रेनें रक्षाबंधन पर 27-28 अगस्त को अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

  2. दिल्ली-मेरठ रूट पर हर आठ मिनट में मिलेगी ट्रेन सेवा।

  3. यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा, भीड़ कम होगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहनों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नमो भारत ट्रेनें 27 और 28 अगस्त को अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। एनसीआरटीसी के मुताबिक, इन दोनों दिनों दिल्ली और मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेनें सामान्य 10 मिनट के बजाय हर आठ मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इससे यात्रियों को रोजाना 47 अतिरिक्त फेरे उपलब्ध होंगे।

सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन के बीच सामान्य दिनों में नमो भारत ट्रेनें 10 मिनट के अंतराल पर चलती हैं और एक दिशा में प्रतिदिन 96 फेरे लगाए जाते हैं। रक्षाबंधन पर अंतराल घटाकर आठ मिनट किए जाने से यह संख्या बढ़कर 120 फेरे प्रतिदिन हो जाएगी।

यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा

एनसीआरटीसी का कहना है कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे समय सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या भी बढ़ जाती है। अतिरिक्त फेरे उपलब्ध होने से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिलेगा और सड़क यातायात पर दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं भाई-बहन के साथ ट्रिप का प्लान, दिल्ली के पास की ये जगहें हैं बेस्ट