विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी की अपील का असर: नमो भारत में 10% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या, रिकॉर्ड 3 करोड़ के पार राइडरशिप

Published: Sun, 24 May 2026 04:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और भीषण गर्मी के कारण नमो भारत ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में 8-10% की ...और पढ़ें

नमो भारत में 10 प्रतिशत तक बढ़ी यात्रियों की संख्या। फाइल फोटो

नमो भारत में 10 प्रतिशत तक बढ़ी यात्रियों की संख्या। फाइल फोटो

HighLights

  1. पीएम मोदी की अपील से नमो भारत में यात्री बढ़े।

  2. दैनिक यात्रियों की संख्या एक लाख के पार पहुंची।

  3. बढ़ती भीड़ के कारण आठ अतिरिक्त फेरे शुरू।

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील का असर जमीन पर दिखने लगा है। दिल्ली और एनसीआर की आधुनिक एवं हाइस्पीड परिवहन प्रणाली ''नमो भारत'' ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में आठ से 10 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।

टूटे राइडरशिप के पुराने रिकार्ड

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) से मिले आंकड़ों के अनुसार जहां पहले सामान्य कार्यदिवसों में रोजाना 92 से 93 हजार लोग सफर करते थे, वहीं अब यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। इसी तरह सप्ताहांत पर भी यात्रियों की संख्या में तेजी आई है, जो अब बढ़कर 1.10 लाख तक पहुंच रही है।

भीषण गर्मी में बनी ''पहली पसंद''

दिल्ली एवं एनसीआर में इन दिनों तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। झुलसाने वाली इस गर्मी के बीच नमो भारत अपनी अत्याधुनिक वातानुकूलित व्यवस्था, तीव्र गति व समयबद्धता के कारण भी यात्रियों की पहली पसंद बनकर उभरी है। ऐसे में लोग निजी वाहनों को छोड़कर नमो भारत का आरामदायक सफर अपना रहे हैं।

तीन करोड़ फेरों का माइलस्टोन

नमो भारत के सफर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मई 2026 के पहले सप्ताह में ही इसने तीन करोड़ यात्री फेरों का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • मई 2025 : 11 स्टेशनों (55 किमी) के साथ एक करोड़ कर राइडरशिप पूरी की।
  • दिसंबर 2025 : महज सात महीने में सफर करने वालों का आंकड़ा दो करोड़ पहुंचा।
  • मई 2026 : पूरे कारिडोर के चालू होने के बाद, सिर्फ पांच महीनों में यह संख्या तीन करोड़ के पार हो गई।

बढ़ाए गए आठ अतिरिक्त फेरे

यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग व भीड़ को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर पर हाल ही में नमो भारत ट्रेन के आठ अतिरिक्त शुरू किए हैं। यह अतिरिक्त सेवाएं व्यस्त समय यानी सुबह आठ से 11 बजे एवं शाम पांच से सात बजे के बीच सराय काले खां से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर कमर्शियल स्पेस के लिए टेंडर जारी, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

यह भी पढ़ें- नमो भारत के यात्रियों को NCRTC का तोहफा, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर शुक्रवार से होगा बड़ा बदलाव