विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब नमो भारत ट्रेन से पहुंचेगा आपका पार्सल, डिलीवरी के लिए NCRTC और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस के बीच हुई डील

Published: Tue, 06 Oct 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर अब पार्सल और शहरी माल ढुलाई की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए एनसीआरटीसी और ब्लू ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन से अब पार्सल ढुलाई होगी। फोटो: आर्काइव

नमो भारत ट्रेन से अब पार्सल ढुलाई होगी। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. नमो भारत कॉरिडोर पर पार्सल और शहरी माल ढुलाई की तैयारी

  2. एनसीआरटीसी और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच समझौता हुआ

  3. ई-कॉमर्स माल ढुलाई से जाम और प्रदूषण में कमी आएगी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कारिडोर पर अब पार्सल और शहरी माल ढुलाई की संभावना तलाशने की तैयारी है। इसके लिए एनसीआरटीसी और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने समझौता किया है।

दोनों संस्थाएं ई-कामर्स और अन्य शहरी माल की नमो भारत से ढुलाई की व्यवहार्यता का अध्ययन करेंगी।

पार्सल ढुलाई की व्यवहार्यता का होगा अध्ययन

अध्ययन में पार्सल की संभावित मात्रा, स्टेशनों पर जरूरी सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था समेत अन्य पहलुओं का आकलन किया जाएगा।

माडल सफल रहा तो दिल्ली और एनसीआर की सड़कों पर डिलीवरी वाहनों की संख्या घट सकती है, जिससे जाम और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

माल ढुलाई से बढ़ेगा पर्यावरणीय लाभ

82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर से सालाना करीब एक लाख निजी वाहनों को सड़कों से हटाने और करीब 2.5 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम करने का अनुमान है। प्रस्तावित माल ढुलाई इस पर्यावरणीय लाभ को और बढ़ा सकती है।

रोजाना 1.1 लाख यात्री कर रहे सफर

वर्तमान में काॅरिडोर पर रोजाना करीब 1.1 लाख यात्री सफर करते हैं और अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्राएं दर्ज हो चुकी हैं। प्रस्तावित माडल में नमो भारत की मौजूदा कनेक्टिविटी को ब्लू डार्ट के पिकअप और डिलीवरी नेटवर्क से जोड़कर समयबद्ध पार्सल पहुंचाने की संभावना भी देखी जाएगी।

यह भी पढ़ें- MAMC में एयर एंबुलेंस की तैयारी, दिल्ली सरकार के 5 अस्पताल होंगे अपग्रेड; बनेगा 30 साल का मास्टर प्लान