विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: दिल्ली में विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 28 Feb 2023 12:26 PM (IST)

पुलिस का कहना है कि हमें एक शिकायत मिली है जिसमें म्यांमार की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म ...और पढ़ें

दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां पहले एक ऑटो चालक द्वारा महिला को अगवा किया गया, फिर बेहोश करने के बाद कथित तौर पर चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है, उनके बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और किडनैपिंग समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये है पूरा मामला

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि वह दिल्ली के विकासपुरी इलाके में अपने पति और डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है। पीड़ित महिला रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। वह अपने इलाज के लिए दिल्ली में एक डॉक्टर के पास आई थी। वहां से फ्री होने के बाद जब वह कालंदी कुंज पहुंची तो ऑटो चालक ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद महिला के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पहले भी हुई थी म्यांमार की महिला से दुष्कर्म की घटना

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2009 में एक 33 वर्षीय म्यांमार की महिला के साथ दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था। महिला कथित तौर पर अपने बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल गई थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

एनजीओ के माध्यम से दर्ज की गई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई और पिछले हफ्ते ही एक एनजीओ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि महिला शहर में किसी को नहीं जानती थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ पश्चिमी दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर में रहती हैं।