Move to Jagran APP

दिल्ली में बारिश आने में हो सकती है देरी, देश में 24 जून से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ा।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 09:30 AM (IST)
दिल्ली में बारिश आने में हो सकती है देरी, देश में 24 जून से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून
दिल्ली में बारिश आने में हो सकती है देरी, देश में 24 जून से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है, वहीं कमजोर मानसून ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। बारिश नहीं होने के पीछे बताया जा रहा है कि मानसून की गति धीमी है, लेकिन जल्द ही राहतभरी खबर भी आने वाली है। मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक, हालांकि मानसून की चाल कमजोर है, लेकिन अगले रविवार (24 जून) से देश कई कई राज्यों में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मानसून आने में थोड़ी देरी हो सकती है। मौसम पूवार्नुमानकर्ता स्काइमेट के अनुसार, देश में ज्यादातर राज्यों में मानसून की स्थिति कमजोर बनी हुई है, लेकिन 24 जून से मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है।

loksabha election banner

स्काइमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, मैडेन जूलियन ओशीलेशन (एमजेओ) मानसून के अनुकूल हो रहा है और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों में मानसून सिस्टम विकसित होने वाला है, जिससे 24 जून से पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों तथा ओड़िशा में मानसून प्रभावी हो जाएगा।

पांच साल बाद इस बार सबसे गर्म रहा 22 जून

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को तापमान ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जून 2012 को इससे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार का तापमान इस साल जून में सबसे अधिक रहा।

दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन इसके बाद भी गर्मी का प्रकोप रहा है। औसत अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। 2012 के बाद 22 जून को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा है। सोमवार तक गर्मी का प्रकोप बने रहने की आशंका है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश के साथ मध्यम बारिश तक दर्ज की जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.