Move to Jagran APP

संशोधित : संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार व भाजपा दिल्लीवासियों के साथ : स्मृति ईरानी

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली भाजपा की पहली वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली सरकार पर कोरना जांच व मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए स्थानीय उत्पादन को बढा़वा देने और जरूरतमंदों की मदद करने की शपथ दिलाई। दिल्ली भाजपा की ओर से कोरोना मरीजों की सहायता के लिए हेल्थ डेस्क भी बनाने की भी घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 10:01 PM (IST)
संशोधित : संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार व भाजपा दिल्लीवासियों के साथ : स्मृति ईरानी
संशोधित : संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार व भाजपा दिल्लीवासियों के साथ : स्मृति ईरानी

नोट : हेडिंग व मैटर में ईरानी की जगह ईरानी किया गया है।

loksabha election banner

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बीच दिल्ली भाजपा की पहली वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने शनिवार को दिल्ली सरकार पर कोरोना की जांच व मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ईरानी ने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार व भाजपा दिल्लीवासियों के साथ है।

ईरानी ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी चारदीवारी से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं दूसरी ओर चांदनी चौक के सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दिल्ली के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सशक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के लाखों जरूरतमंद लोगों तक भोजन व राशन पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए देश की जनता में विश्वास जगाया कि एकजुटता के साथ इस महामारी से जीत सकते हैं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मोदी सरकार ने 1.70 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की। भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर कदम उठाते हुए केंद्र ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का भी एलान किया, जिससे जिससे मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे कारोबारियों, छोटे उद्योगों को लाभ मिलेगा। विदेश में फंसे 72500 भारतीय नागरिकों को देश लाया गया है। वहीं श्रमिक विशेष ट्रेनों के माध्यम से 52 लाख प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाया गया। जरूरतमंदों की मदद करने की शपथ दिलाई

रैली में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और जरूरतमंदों की मदद करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पर्याप्त संख्या में कोरोना की जांच नहीं हो रही है। अस्पतालों के जो दृश्य सामने आ रहे हैं वह इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं। दिल्ली भाजपा की ओर से कोरोना के मरीजों की सहायता के लिए हेल्थ डेस्क भी बनाने की भी घोषणा की गई।

वहीं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों की हालत इतनी खराब है कि दिल्ली के लोग भी वहां जाना नहीं चाहते। लोग मजबूर होकर निजी अस्पतालों में जा रहे हैं, जहां उनसे 5 से 15 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिये भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता शारीरिक दूरी बनाते हुये जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.