Move to Jagran APP

प्रशासन की नाक के नीचे सोनिया विहार में माफिया यमुना से कर रहे रेत चोरी

सोनिया विहार में उत्तरी-पूर्वी जिला प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया यमुना से रेत चोरी करके बाजार में बेच रहे हैं, लेकिन प्रशासन है कि अपनी आंखे मूंदे बैठा है। दिन हो चाहे रात धड़ल्ले से रेत चोरी किया जा रहा है। बुलडोजर के जरिए ट्रको में रेत भरकर बाजार में पहुंचाया जा रहा है। जिस स्थान पर यमुना से रेत चोरी हो रहा है वह दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा का इलाका है, जिसका फायदा माफिया उठा रहे हैं। दोनों राज्यों के जिला प्रशासन और पुलिस दूसरे राज्य का कहकर मामले को आया गया कर देते हैं। लेकिन रेत चोरी होने से यमुना को होने वाले नुकसान पर किसी का ध्यान नहीं है, यमुना अपना अस्तित्व खो रही है। सोनिया विहार के स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, तभी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:02 PM (IST)
प्रशासन की नाक के नीचे सोनिया विहार में माफिया यमुना से कर रहे रेत चोरी
प्रशासन की नाक के नीचे सोनिया विहार में माफिया यमुना से कर रहे रेत चोरी

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली : सोनिया विहार में उत्तरी-पूर्वी जिला प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया यमुना से रेत चोरी कर बाजार में बेच रहे हैं। सब कुछ होता देखकर भी प्रशासन अपनी आंखें मूंदे बैठा है। दिन हो रात, रेत चोरी का काम धड़ल्ले से चल रहा है। पोकलेन मशीन के जरिये रेत ट्रकों में भरकर बाजार में पहुंचाया जा रहा है। जहां यह खेल चल रहा है, वह दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा का इलाका है, जिसका फायदा खनन माफिया उठा रहे हैं। दोनों राज्यों के जिला प्रशासन और पुलिस मामला दूसरे राज्य का कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन रेत चोरी होने से यमुना को होने वाले नुकसान पर किसी का ध्यान नहीं है। सोनिया विहार के स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत माफिया को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, तभी कार्रवाई नहीं की जा रही।

loksabha election banner

इस मामले में अधिकारी क्या सांसद, विधायक और पार्षद भी कुछ करने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का प्यार यमुना पर तभी उमड़ता है, जब कोई ऐसा त्योहार आता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना तट पर आते हैं। क्योंकि उस वक्त नेताओं को वोट बैंक दिखता है, त्योहार खत्म होने के बाद यमुना में क्या हो रहा है, इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं होता। एक सप्ताह पहले सभापुर गांव के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुनील कुमार ने जिला प्रशासन को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इतना समय गुजरने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुनील ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को जो शिकायत दी है, उसमें कहा गया है कि पिछले एक महीने से उत्तर प्रदेश के ट्रॉनिका सिटी में रेत चोरी किया जा रहा है। खनन माफिया दिल्ली की सीमा में घुसकर सोनिया विहार खादर से रेत चोरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई, लेकिन प्रशासन और पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए हैं, वह दिन में ही रेत चोरी कर रहे हैं। वर्जन

इस मामले को सोमवार को प्रशासन के अधिकारी देखेंगे, शिकायत सही पाई जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-शशि कौशल, जिलाधिकारी उत्तरी-पूर्वी जिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.