टैक्स नहीं देने पर पांच संपत्तियां सील, अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन ने टैक्स नहीं भरने वाला
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन ने टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर गांधीनगर और लक्ष्मीनगर में संपत्तियों को सील किया। निगम ने गांधी नगर में तीन, महिला कॉलोनी और ललिता पार्क में दो संपत्तियों को सील किया। इन संपत्तियों के मालिकों ने पिछले कई वर्षों से निगम को टैक्स नहीं दिया था। उन पर पांच लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। वहीं, ललिता पार्क में निगम ने पुलिस बल के साथ मिलकर गढ़वाली मोहल्ले में आई-162ए को सील किया। सी¨लग की कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम अधिकारियों ने पुलिस बल की सहायता से भवन को सील कर दिया।
इसके अलावा निगम ने कई वार्डों में अवैध रूप से बने भवनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। संपत्ति संख्या-35, राधेश्याम पार्क जगतपुरी, 21, राधेश्याम पार्क जगतपुरी, एफ-89सी पार्ट न्यू लाहौर, शास्त्रीनगर, गीता कॉलोनी, बी-56, ऊंचे पर, मंडावली और जे-3, लक्ष्मीनगर, शकरपुर में अवैध रूप से बने भवनों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।