विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के इस इलाके में जमकर गरजा MCD का बुलडोजर, 50 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

Published: Tue, 03 Feb 2026 03:04 AM (IST)

एमसीडी ने शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी जोन में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुस्तफाबाद में शिव विहार तिराहे से ...और पढ़ें

मुस्तफाबाद में एमसीडी का बुलडोजर जमकर गरजा।

मुस्तफाबाद में एमसीडी का बुलडोजर जमकर गरजा।

HighLights

  1. मुस्तफाबाद में एमसीडी ने चलाया बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान।

  2. शिव विहार तिराहे से मुखिया मार्केट तक अवैध कब्जे हटाए गए।

  3. 50 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त, यातायात सुगम हुआ।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। एमसीडी की टीम ने शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी दोनों जोन में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुस्तफाबाद में टीम ने सड़क किनारे दोनों ओर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने निगम अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सोमवार सुबह निगम की टीम दलबल के साथ मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। यहां शिव विहार तिराहे से मुखिया मार्केट तक सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यह मार्ग बेहद संकरा हो गया था, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी और लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा था।

मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण था। दुकानदारों और स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर किए गए कब्जों के कारण न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई थी, बल्कि पैदल चलने वालों और आपातकालीन वाहनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान 50 से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े गए।

विनोद नगर में अधिकारियों को दी गई चेतावनी

लगातार आ रहीं शिकायताें के बाद विनोद नगर में भी निगम अधिकारियों ने दौरा कर कर्मचारियों काे व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। निगम के अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल ने विनोद नगर वार्ड 198 में सफाई और पार्काें की दशा सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने कुछ कर्मचारियों की शिकायत की। इसपर आयुक्त ने चेतावनी दी और काम सुधारने को कहा। इस दौरान विधायक रवि नेगी, पार्षद सरला चौधरी, शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त बादल कुमार उपस्थित रहे।