पश्चिमी दिल्ली : मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटीं दमकल की 11 गाड़ियां
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

HighLights
मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर आग लगी।
आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार रात एक फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने की सूचना रात करीब 9:30 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
मौके पर असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर सरबजीत भी टीम के साथ पहुंचे। दमकलकर्मियों की टीम आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाई नहीं जा सकी थी। घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।
