Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मदरसे में आठ साल की बच्ची से 70 साल के मौलाना ने किया दुष्कर्म

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 28 Feb 2018 08:52 PM (IST)

    - नरेला क्षेत्र की घटना, बच्ची अस्पताल में भर्ती - पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार किया, स्थानीय लोगों ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    मदरसे में आठ साल की बच्ची से 70 साल के मौलाना ने किया दुष्कर्म

    - नरेला क्षेत्र की घटना, बच्ची अस्पताल में भर्ती

    - पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार किया, स्थानीय लोगों ने फांसी देने की मांग की

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नरेला थाना क्षेत्र के एक मदरसे में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 70 साल के मौलाना को गिरफ्तार किया है। मासूम बच्ची रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, नरेला के बवाना जेजे कॉलोनी में झुग्गीनुमा मदरसा है, जिसे मौलाना जफर आलम चलाता है। शनिवार शाम करीब सात बजे मदरसे से सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। लेकिन, मौलाना ने आठ साल की बच्ची को रुकने को कहा। बच्ची मौलाना को दादा बोलती थी। मौलाना ने मदरसे का गेट बंद करके बच्ची के कपड़े उतार दिए और बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बच्ची ने डर के मारे घर पर भी नहीं बताया। लेकिन, दो दिन तक बच्ची की हालत बिगड़ती रही और उसके शरीर से लगातार ब्ली¨डग हो रही थी और पेट में दर्द था। परिजन डॉक्टर के पास ले गए तो एक निजी डॉक्टर ने बताया कि आप बच्ची से आराम से पूरा मामला पूछिए, बच्ची के साथ दुष्कर्म नजर आ रहा है। तब बच्ची ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मौलाना को गिरफ्तार किया गया।

    महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पहुंचीं :

    बच्ची का हाल जानने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी अंबेडकर अस्पताल पहुंचीं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों में मौलाना के प्रति काफी गुस्सा है। जिस मौलाना पर इतना भरोसा करते थे, जिसके भरोसे उन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ा। उसी ने एक मासूम के साथ ऐसा किया। लोगों ने मौलाना को फांसी देने की मांग की है।