विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की हत्‍या की साजिश रच रही है भाजपा व पुलिस : सिसोदिया

By Manoj YadavEdited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2016 12:38 PM (IST)

दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्‍याही फेंकने की घटना को लेकर आम आदमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है साथ ही यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश हो रही है।

वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों को गलत बताया है। बस्सी ने कहा कि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

सिसोदिया ने कहा कि कार्यक्रम में किसी तरह का हाई अलर्ट नहीं नजर आ रहा था। दिल्ली पुलिस क्या कर रही थी। यह एक साजिश थी। भाजपा वाले कहीं ना कहीं इस तरह के मौकों का फायदा उठाकर अरविंद केजरीवाल या दिल्ली की पूरी कैबीनेट पर हमला करना चाहते हैं। ये लोग हत्या भी कर सकते हैं।

इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है। वहां मौजूद दिल्ली पुलिस उस वक्त क्या कर रही थी।

उन्होंने आगे इसे लेकर आशंका जाहिर की कि यह पूर्व प्रायोजित हो सकती है। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना अरविंद केजरीवाल के साथ पहली बार नहीं हुई है। संभव है यह भी पूर्व प्रायोजित हो जांच में इस बात का खुलासा हो जाएगा।

केजरीवाल को मिली थी सुरक्षा: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मनीष सिसोदिया के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि छत्रसाल स्टेडियम में चार थानों की पुलिस के अलावा दिल्ली आर्म्ड पुलिस की भी तैनाती की गई थी। खुद सीएम केजरीवाल को Z श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। स्टेडियम में कुल 250 पुलिसबल की तैनाती की गई थी। इनमें एक एसीपी, चार इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की पूरी टीम तैनात थी।

पढ़ेंः आप की महिला विंग की सदस्य ने केजरीवाल पर फेंकी स्याही

भाजपा ने की निंदा

अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की घटना की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा नेता नलीन कोहली ने एक बयान में कहा कि हम केजरीवाल जी की राजनीति की आलोचना करते हैं लेकिन इस तरह की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज में नहीं होनी चाहिए।

वहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की निंदा की। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है। विरोध का यह तरीका अनुचित है।