ट्रंप के दबाव में लिया UPI पर फैसला, मनीष सिसोदिया का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ...और पढ़ें
HighLights
मनीष सिसोदिया ने UPI फैसले पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में यह निर्णय लिया।
अमेरिकी कंपनियों को 80% फायदा, भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम को नुकसान।
मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी अपने बयान में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस फैसले से भारतीय बाजार में अमरीकी कंपनियों को सीधा 80% तक फायदा पहुंचेगा, जबकि देश के आम नागरिकों और घरेलू डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
आप नेता ने कहा कि देश की अपनी स्वदेशी तकनीक और डिजिटल पेमेंट क्रांति (UPI) को वैश्विक दबाव में आकर कमजोर किया जा रहा है, जिससे आम जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में UPI पर जो फैसला लिया है, उससे देश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
— AAP (@AamAadmiParty) September 17, 2026
इस फैसले से अमेरिका की कंपनियों को 80% फायदा होगा, जबकि देश की जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
— @msisodia जी, वरिष्ठ नेता, AAP pic.twitter.com/QuRZdOt87l
