विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2001 बैच के IAS मनदीप भंडारी को मिला नया जिम्मा, जम्मू-कश्मीर LG के प्रधान सचिव अब बने CBSE के अध्यक्ष

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:40 PM (IST)

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी को CBSE का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे वर्तमान में ...और पढ़ें

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया।

HighLights

  1. मनदीप के. भंडारी सीबीएसई के नए अध्यक्ष नियुक्त।

  2. वर्तमान में जम्मू-कश्मीर एलजी के प्रधान सचिव थे।

  3. लोखंडे प्रशांत सीताराम का अतिरिक्त प्रभार समाप्त।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के. भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया। 2001 बैच के अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र-शासित प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी भंडारी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम के पास था। उन्हें इस वर्ष दो जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया था और सीबीएसई के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

इससे पहले दो जून 2016 को लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्हें तत्कालीन अध्यक्ष राहुल सिंह को हटाए जाने के बाद यह जिम्मेदारी मिली थी। राहुल सिंह को आन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर उठे विवाद के बीच पद से हटाया गया था।