दिल्ली के गांधी नगर में नग्न अवस्था में तीसरी मंजिल से गिरा युवक, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रविवार सुबह एक युवक संदिग्ध हालत में तीसरी मंजिल से गिर गया, जिससे उसकी ...और पढ़ें
-1789285852624_m.webp)
तीसरी मंजिल से गिरा युवक। जागरण
HighLights
गांधी नगर में युवक तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरा।
घटना में युवक दीपक की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
आत्महत्या या धक्का, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में संदिग्ध हालत में रविवार सुबह एक युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने से युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज पिपला गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक गांधी नगर में कपड़ा सिलाई की फैक्ट्री में काम करता था।
नग्न अवस्था में नीचे गिरा
जानकारी के अनुसार, दीपक नग्न अवस्था में तीसरी मंजिल से नीचे गिरा है। खुदकुशी की है या किसी ने धक्का दिया है। पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद घटना का सच सामने आएगा।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
