विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालवीय नगर अग्निकांड: 21 लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण, मृतकों में 12 विदेशी नागरिक

Published: Wed, 03 Jun 2026 11:59 PM (GMT+05:30)

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत धुएं में दम ...और पढ़ें

मालवीय नगर होटल अग्निकांड: धुएं में दम घुटने से 21 की मौत।

मालवीय नगर होटल अग्निकांड: धुएं में दम घुटने से 21 की मौत।

HighLights

  1. मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत।

  2. सभी 21 मौतें धुएं में दम घुटने से हुईं।

  3. मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी के होटल में लगी आग में मारे गए सभी 21 लोगों की मौत धुएं में दम घुटने से हुई है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक किसी की मौत जलने के कारण नहीं हुई।

इस हादसे में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिकों की जान गई। 12 विदेशी नागरिक 11 देशों के थेमरने वालों में शामिल 12 विदेशी नागरिक अलग-अलग देशों से थे, जिनमें मोजांबिक, नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कीस्तान समेत कुल 11 देश शामिल हैं।

भारतीय मृतकों में श्रुतिका बर्नवाल, तरजनी अग्रवाल, वार्या अग्रवाल उर्फ पर्ल, झावेरी अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, कमला अग्रवाल, प्रेम लता अग्रवाल और जिविशा अग्रवाल शामिल हैं।

37 घायल, 8 को छुट्टी

इस हादसे में कुल 37 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें 21 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें से आठ घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर होटल अग्निकांड: अवैध रेस्टोरेंट पर दिल्ली पुलिस, एमसीडी और अग्निश्मन विभाग मूंदे रहे आंख